4 दिसंबर 2014 - 20:14
 लीबिया में आईएसआईएल के ट्रेनिंग कैम्पों का पर्दाफ़ाश

अमरीकी सेना के एक सीनियर कमान्डर जनरल का कहना है कि पूर्वी लीबिया में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल ने अपने ट्रेनिंग कैंप स्थापित किए हैं किन्तु साथ ही उन्होंने इन कैम्पों के ख़िलाफ़ सैन्य कार्यवाही की संभावना को रद्द कर दिया है।

अमरीकी सेना की अफ़्रीक़ी कमान के प्रमुख डेविड रूडरिग्ज़ ने रहस्योद्घाटन किया कि इन ट्रेनिंग कैम्पों में सैंकड़ों की संख्या में आतंकवादी ट्रेनिंग ले रहे हैं किन्तु इस बारे में उन्होंने विस्तृत ब्योरा नहीं दिया। उन्होंने कहा कि हम आईएसआईएल के इन ट्रेनिंग कैम्पों पर गहरी नज़र रखे हुए हैं।
ज्ञात रहे कि विगत में अनेक देश इस बात की ओर से सचेत कर चुके हैं कि लीबिया की ख़राब आंतरिक सुरक्षा स्थिति और अराजकता से चरमपंथी फ़ायदा उठा सकते हैं। अमरीकी सेना की अफ़्रीक़ी कमान के प्रमुख डेविड रूडरिग्ज़ का कहना था कि इन कैम्पों में लगभग 200 चरमपंथी ट्रेनिंग ले रहे हैं।
अमरीकी सेना स्थिति पर गहरी नज़र रखे हुए हैं ताकि यह बात स्पष्ट हो सके कि क्या भविष्य में लीबिया में आईएसआईएल की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।
अफ़्रीक़ी कमान के प्रमुख डेविड रूडरिग्ज़ ने कहा कि आतंकवादी संगठन ने पूर्वी लीबिया में अपनी गतिविधियां ताज़ा ताज़ा शुरु की हैं फिर भी स्थिति पर नज़र रखना हमारी ज़िम्मेदारी है ताकि संगठन के नेटवर्क की व्यापकता पर नज़र रख सकें।